फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
jail
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। मैड़ी में हुई 45 वर्षीय प्रवासी की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जबकि दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

विजेंद्र यादव पुत्र जऊत यादव निवासी बड़का राजपुर बक्सर बिहार की हत्या के आरोपी को मैड़ी से गिरफ्तार किया है। अंब के थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि इस संबंध में सुलभ शौचालय में टैंकर से पानी की सप्लाई करने वाले बंटी पुत्र मल्कीयत निवासी अंबोटा को हिरासत में लिया है। उसका दूसरा साथी अभी फरार है। इसकी पुलिस तलाश कर रही है। गौरतलब है कि मृतक मैड़ी में सुलभ शौचालय के पैसों की कलेक्शन का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शनिवार को भी मैड़ी में कलेक्शन के लिए आया था। इसके बाद से ही लापता था। सूत्रों के अनुसार मृतक के भाई की तरफ से वीरवार को पुलिस में इसकी सूचना दिए जाने पर पुलिस उसके साथ मैड़ी स्थित एक होटल के सामने स्थित सुलभ शौचालय के पास पहुंची। तो शौचालय के पिछली तरफ तेज दुर्गंध आ रही थी। इस पर शौचालय के पिछली तरफ ढांक ने लगभग बीस फुट नीचे उसकी कंबल नें लिपटी लाश मिली। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें