बंगाणा (ऊना)। नलबाड़ी में ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा। इससे ऑटो में सवार की मौत हो गई। जबकि अन्य साथी युवक घायल हुआ है। मृतक की पहचान सुनील कुमार (45) निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जंाच कर रही है।
पुलिस के अनुसार जालंधर निवासी सुनील कुमार और उसका साथी हेमंत ऑटो में बाबा बालकनाथ की तरफ जा रहे थे। बंगाणा के नलवाड़ी के समीप पहुंचने पर ऑटो अनियंत्रित हो गया। इससे यह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सुनील और हेमंत को गंभीर चोटें पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रिक्शा हेमंत चला रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक से भी पूछताछ की जा रही है।