फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न करवाई, तो फेंक दूंगा तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी न करवाई तो फेंक दूंगा तेजाब
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के एक गांव की युवती को मिल रही धमकियां
पीड़िता ने युवक के खिलाफ सौंपी शिकायत
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला मुख्यालय के एक निकटवर्ती गांव की युवती को एक युवक ने शादी न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। पीड़िता युवक की धमकियों से काफी सहमी हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, युवक को थाना सदर में तलब किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक युवती ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि सासन गांव का युवक आए दिन उसे फोन कर तंग कर रहा है। कई बार उसने आरोपी की हरकतों को अनदेखा किया। लेकिन इसके बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवती का आरोप है कि आरोपी उससे शादी करने का दबाव बना रहा है। इसी बीच युवक ने पीड़िता को धमकी दी है कि यदि वह उसके साथ शादी नहीं करोगी तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा। युवती ने तुरंत पूरी बात परिजनों को बताई और सदर थाना ऊना में युवक के खिलाफ शिकायत दी। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है। युवक को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें