फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-स्कूटी में टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
थाना हरोली के तहत पंडोगा में बस की टक्कर से स्कूटी पर दो बच्चों सहित सवार एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से एक बच्ची की बाजू फ्रैक्चर हुई है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार निवासी कपूरथला, पंजाब अपनी पत्नी जानवी, नौ वर्षीय बेटी योगिता और छह वर्षीय बेटी वीनू के साथ स्कूटी पर पंडोगा से ऊना की ओर जा रहा था। पंडोगा से कुछ दूरी के पास पीछे से आ रही बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार बच्चें व दंपती चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सड़क से गुजर अन्य वाहन सवार ने फौरन अपनी गाड़ी में सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया है। इस हादसे में एक बच्ची की बाजू फ्रैक्चर हुई है। वहीं महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें