फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर लगाम लगाने को पुलिस ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट में शुक्रवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने की। बैठक में सब डिवीजन के जांच अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में लंबित मामलों पर चर्चा की। डीएसपी मनोज जंबाल ने जांच अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। डीएसपी ने जरूरी केसों की जानकारी ली। जिन केसों की जांच चल रही है उनका निरीक्षण भी किया। बैठक में विशेष रूप से क्षेत्र में फैल रहे नशे को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा माफिया को पकड़ने के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की। जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी मामलों में तेजी लाएं। सभी मामलों में समय-समय पर अपडेट करते रहें। बैठक में कुछ मामलों में पीड़ित लोगों को भी बुलाया था। डीएसपी ने थाने में दर्ज कुछ मामलों में जांच अधिकारियों को मौके पर जाकर हल करने को कहा। इस मौके पर थाना प्रभारी चैन सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें