फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद 12 घंटे बाद निकाला शव

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती जनकौर गांव में भारी बारिश के चलते लेंटर के नीचे दबकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को मंगलवार सुबह कड़ी मशक्कत कर 12 घंटे के बाद मलबे से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम विनय मोदी, तहसीलदार और हलका पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की फौरी मदद दी।
विज्ञापन


सोमवार शाम को भारी बारिश के चलते जनकौर गांव के ब्रह्मदास के घर की छत पर भारी मलबा गिर गया। इससे छत टूट गई। इससे कमरे में सो रहे ब्रह्मदास मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद फानन-फानन में लोगों ने जेसीबी की मदद से वृद्ध को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। देर रात बारिश और बिजली न होने के कारण ग्रामीणों ने मलबा हटाना बंद कर दिया। मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे एसडीएम विनय मोदी की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन की टीम कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें