ऊना। गगरेट में वृद्ध को सांप ने डस लिया। गगरेट निवासी देशपाल बुधवार को घर के पास काम कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। देशपाल को परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
दूसरा मामला जोल के सोहारी टकोली गांव का है। यहां 21 वर्षीय अनु कुमारी को बुधवार देर शाम काम कर रही थी। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। गंभीर हालत में युवती को परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। यहां पर उसकी हालत में सुधार आया है। अस्पताल के एमएस बीबी कटोच ने बताया कि दोनों की हालत में पहले से सुधार है।