फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनाह खड्ड में डूबने से नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। रंगस पंचायत के तहत कुनाह खड्ड में डूबने से एक प्रवासी नवविवाहिता की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान रीता देवी (24) पत्नी विनोद कुमार गांव छपरा, बिहार के रूप में हुई है। वीरवार को महिला और उसका पति दोनों कुनाह खड्ड में कपड़े धोने गए थे। इस दौरान विवाहिता का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के शव को पानी से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 24 वर्षीय रीता देवी की करीब चार माह पूर्व विनोद कुमार निवासी छपरा बिहार से शादी हुई थी। विनोद कुमार करीब पांच सालों से रंगस में रहता था और मजदूरी का काम करता था। शादी के बाद बुधवार को ही दंपती बिहार से रंगस गांव पहुंचा था। दोनों कुणाह खड्ड किनारे वीरवार दोपहर बाद कपड़े धोने के लिए गए थे। कुछ लोग बता रहे हैं कि महिला की पांव फिसलने से मौत हुई। जबकि कुछ लोग यह बता रहे हैं कि अचानक खड्ड में पानी का बहाव बढ़ गया और महिला चारों ओर से पानी में घिर गई। उसने बचने के लिए शोर मचाया परंतु जब तक लोग उसके पास पहुंचते तब तक वह डूब गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नादौन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की मौत किन कारणों से हुई है, पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें