फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी घर से 8 तोला सोना व नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नंगल। क्षेत्र के अजौली में शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर में घुसकर लगभग आठ तोले सोने के आभूषण एवं 20 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। देर रात हुई चोरी से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित भाग सिंह ने बताया कि वे रात साढे़ दस बजे घर के एक कमरे में सो गए। सोने से पहले कमरों के आगे बने बरामदे में लगे कैंची गेट को ताला लगा दिया। उन्होंने बताया कि जब सुबह उठे तो देखा कि कैंची गेट के अंदर ताला टूटा था। दूसरे कमरे में रखी पेटी का सामान बिखरा पड़ा था। पेटी में से रखा छोटा ट्रंक गायब था। इसमें सोने के जेवरात और नगदी थी। उन्होंने बताया कि ट्रंक में करीब 8 तोले सोने के गहने, करीब 20 हजार की नकदी के अलावा एलआईसी पॉलिसी, समेत कई अन्य कीमती कागजात भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घर से कुछ दूर ट्रंक खाली मिला। उन्होंने इस वारदात की जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी सूचना नंगल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसआई दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की वारदात की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्दी ही मामले को सुलझा लेगी। डीएसपी नंगल जीपी सिंह ने कहा कि वारदात की हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें