फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बस में टक्कर एक की मौत, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। गगरेट-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गगरेट से करीब चार किलोमीटर दूर बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई है। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि कार सवार बगलामुखी मंदिर से माथा टेक कर घर लौट रहे थे। गगरेट के पास कार सामने से आ रही बस से टकरा गई। बस से टक्कर होने के बाद कार का चालक रवि कुमार (30) कार में ही फंस गया। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन


दर्दनाक हादसे में कार चालक रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में बैठे जगमोहन हांडा (60) वर्ष एवं वीना हांडा (55) और उनकी 26 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे घायल लोग पंजाब के बटाला जिला गुरदासपुर के रहने वाले हैं। घायलों को लोगों की मदद से गगरेट अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में ऊना के लिए रेफर कर दिया। हादसा होशियारपुर मार्ग पर जूस फैक्टरी के पास तीखे मोड़ पर हुआ।
विज्ञापन


गगरेट थाना प्रभारी चैन सिंह का कहना है कि कार सवार हाशियारपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें