ऊना। पनोह सड़क हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति ने भी पीजीआई में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जगत राम के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात को बाइक सवार सुरजीत और जगत ऊना से अंब की ओर से जा रहे थे।
पनोह के समीप अज्ञात वाहन टक्कर मार मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान बाइक सड़क किनारे स्किड हो गई। बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी जगतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रेफर किया गया लेकिन उसने पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।