विवेक कुमार शर्मा
कंपनी के संचालक करोड़ों रुपये ऐंठ कर फरार हो गए और अब लोग खाली हाथ घर बैठ गए। कंपनी के भागने से कई बेसुध हो गए है। एक महिला ने गहने बेचकर कंपनी में करीब दो लाख रुपये लगाकर कंपनी आईडी ली थी, लेकिन सुबह कंपनी के भागने की सूचना मिलने के बाद दर-दर भटकती रही। कभी पुलिस चौकी, तो एसपी कार्यालय में पैसा दिलाने की फरियाद करती दिखा दी। घटना से उन्हें बड़ा झटका लगा है। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने कंपनी में लाखों रुपये लगाए हैं।
सैकड़ों लोग ठगों के शिकार बन चुके हैं। इससे पहले भी जिला के कई लोग चिट फंड कंपनियों, लॉटरी और मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लाखों रुपये लगाकर ठगों के शिकार बन चुके हैं।