अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक गाड़ी से अवैध शराब की 22 पेटियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान एक गाड़ी से अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने टक्का रोड पर नाकेबंदी के दौरान सुबह के समय एक गाड़ी से 22 पेटी अवैध शराब बरामद की है। एसपी ऊना संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विक्की निवासी गांव मावा सिंधियां के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब माफिया के खिलाफ छेड़ी मुहिम से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एक सप्ताह के भीतर ही पुलिस ने दर्जनों अवैध शराब की पेटियां बरामद की गई है।