फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने महिला का छीना पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय बाजार में बाइक सवार युवक ने राह चलती महिला का पर्स छीन लिया। शातिर पर्स छीनकर रायपुर रोड से होते हुए संतोषगढ़ की ओर भाग गया। मैहतपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन अंधेरे के कारण शातिर फरार हो गया। पुलिस ने शातिर को हरोली से दबोच लिया।
विज्ञापन


मैहतपुर की ललिता पत्नी कुशल कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह बाजार में जा रही थी, तो अचानक बाइक सवार उसके हाथ से पर्स छीनकर रायपुर की ओर भाग गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शातिर का पीछा किया लेकिन सैहजोवाल पंजाब में स्वानदी के पास शातिर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हरोली के दीपक हरोली से ही दबोच लिया। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, इंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार ने शातिर को दबोचने में मदद की। यातायात प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि बाजार में सीसीटीवी कैमरों के जरिए शातिरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें