फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

154 वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
challan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले बिगडै़ल चालकों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी कर 154 वाहनों के चालान किए। इनमें से 133 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 26,700 रुपये प्राप्त किए गए।

विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 103 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, दो चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, 13 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 14 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, तीन चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, तीन चालान उतावलेपन और लापरवाही से वाहन चलाने पर, एक चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, एक चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, तीन चालान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग पर, एक चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, चार चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, तीन चालान नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर तथा तीन चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत दो लोगों के चालान करके 200 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें