दुलैहड़ (ऊना)। टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में तेल उत्पादन करने वाले उद्योग को सील किया गया है। उद्योग पर लोन की अदायगी न करने का आरोप है। इसको लेकर डीएम ने नायब तहसीलदार दुलैहड़ राजेेंद्र कुमार को कार्रवाई के आदेश दिए थे। तहसीलदार ने टीम के साथ मंगलवार को उद्योग को सील कर दिया।
अब इस औद्योगिक इकाई पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कब्जा हो गया है। नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार ने बताया कि औद्योगिक इकाई पर बैंक का कब्जा करवाने संबंधी आदेश पर कार्रवाई की गई है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हरोली थाना के प्रभारी रमन चौधरी दल बल सहित मौके पर उपस्थित रहे। इन सब अधिकारियों की उपस्थिति में बैंक की टीम ने फैक्टरी को सीज करने की प्रक्रिया पूरी की। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। यह कार्रवाई ऋण को चुकता न करने के कारण की गई।