फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में अब गगरेट के श्रद्धालु की काटी जेब

विज्ञापन
chintpurni temple
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय हो चुका है। जेबकतरे मंदिर में आए दिन श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ कर रहे है। सोमवार को मंदिर के प्रवेश द्वार के पास जेबकतरों ने अब गगरेट से माथा टेकने आए एक श्रद्धालु परिवार की जेबों पर हाथ साफ कर दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। श्रद्धालुओं ने जेब कटने की शिकायत चिंतपूर्णी पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। इससे पहले अभी रविवार को राजस्थान के एक श्रद्धालु के सोने का कड़ा काटते हुए मंदिर गर्भ गृह के पास दो महिलाओं को मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रंगे हाथों पकड़ा था।

जानकारी के अनुसार सोमवार को गगरेट से प्रवीन राणा चिंतपूर्णी मंदिर परिवार सहित माथा टेकने आए थे। जब मंदिर के प्रवेश द्वार के पास लाइनों में लगे थे तो प्रवीन राणा व इनके पिता की जेब पर कुछ जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया और पांच हजार रुपये व पर्स में डाले एटीएम लेकर फरार हो गए। जब श्रद्धालु परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दी और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की रिकॉडिंग देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें श्रद्धालुओं की जेब पर हाथ साफ करते साफ देखा जा सकता है। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घटना की सूचना लोकल पुलिस को दी। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मंदिर में सोमवार को श्रद्धालु के कुछ रुपये और एटीएम जेबकतरों ने चोरी कर लिए हैं। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सख्ती बरतने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें