फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीहरा में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा(ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत टीहरा में छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार निवासी टीहरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात 40 वर्षीय राज कुमार अपने मकान की छत पर सोया था कि रात ढेड़ बजे के करीब अचानक बारिश लग गई। बताया जा रहा है कि राज कुमार का बिस्तर उठाते समय अचानक पैर चादर में फंस गया और वह छत से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके परिवार के सदस्यों की चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए और इसकी सूचना पंचायत प्रधान अजय शर्मा को दी। इसके बाद राज कुमार को ऊना अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डाक्टरों ने राज कुमार को मृत घोषित कर दिया।

बंगाणा थाना के पुलिस निरीक्षक प्रकाश चंद शर्मा का कहना है कि राज कुमार का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें