ऊना।
पुलिस थाना गगरेट के तहत अंबोटा गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार अंबोटा की 33 वर्षीय महिला रेणू बाला ने रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए तुरंत सीएचसी गगरेट में पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार देकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
क्षेत्रीय अस्पताल के सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।