फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथू में कार से गांजा और शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली पुलिस थाना के तहत गांव बाथू में एक कार चालक को 366 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार से 30 बोतलें देसी शराब भी बरामद की हैं। आरोपी की पहचान अवतार सिंह निवासी बाथू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाथू में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक एचआर नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया। जब जांच की तो पुलिस को कार से 366 ग्राम गांजा और 30 बोतलें देसी शराब मिलीं। इस पर कार चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। आरोपी युवक बाथू का रहने वाला है। पुलिस टीम में थाना के हेडकांस्टेबल धर्मपाल और अन्य शामिल रहे। डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलसि ने शराब और गांजा को अपने कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस नशे की खेप की सप्लाई कहां से कहां की जा रही थी। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें