फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से उड़ाए 29 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक की एक महिला के खाते से 29 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में दी है। ठगी को एटीएम से अंजाम दिया गया है।

पीड़िता मीना कुमारी धर्मपत्नी सुधीर सिंह निवासी दौलतपुर चौक जिला ऊना ने बताया कि उसके पास एसबीआई का खाता और एटीएम है। कुछ दिन पहले वो दौलतपुर चौक बाजार में एक निजी बैंक के एटीएम में गई। वहां पैसे नहीं निकले। फिर वो शाम को छह बजे के करीब बाजार में पीएनबी के एटीएम में गई तो। वहां भी लो कैश की वजह से पैसे नहीं निकले। 15 मिनट के बाद उसके फोन पर लगातार तीन मैसेज आए। इसमें उसके खाते से दो बार 10-10 हजार और एक बार नौ हजार निकाले जाने की सूचना मिली। खाते से पैसे निकलने के मैसेज देखकर पीड़िता के होश उड़ गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी जानकारी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। उन्होंने इसकी सूचना एसबीआई बैंक के अधिकारियों को दी। पुलिस चौकी दौलतपुर चौक में भी शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि बैंक में तैनात अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 29000 हजार रुपये की राशि पंजाब के जिला होशियारपुर के कस्बा तलवाड़ा के टेरस रोड पर स्थित पीएनबी के एटीएम से निकाली गई है। बैंक अधिकारी एटीएम उसके पास सुरक्षित होने के बावजूद किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा बिना एटीएम कार्ड से एक दिन में एटीएम से पैसे निकाले जाने लिमिट अर्थात 20000 रुपये से ऊपर पैसे निकाले जाने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। महिला ने एसबीआई के उच्चाधिकारियों एवं पुलिस से इस बाबत शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस को उक्त महिला की शिकायत मिली है। पुलिस ने पीएनबी तलवाड़ा के एटीएम से सीसीटीवी फुटेज मांगी है। साथ ही मामला साइबर क्राइम अधिकारी के सपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें