अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत क्षेत्र के एक युवती ने पंजाब के युवक पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर रहा है। शातिर युवक ने उससे 15 लाख रुपये देने की मांग कर रहा है।
पुलिस ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना को भेज दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक की उससे कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। इसके कुछ समय बाद में उसने आरोपी युवक को अनफोलो कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसे सोशल मीडिया पर उसे फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी है अगर उसे 15 लाख न दिए तो वे उसकी फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देगा। महिला थाना प्रभारी इंदू देवी का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवराज निवासी गांव रामपुर बौरल तहसील गढशंकर पंजाब के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।