अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। उपमंडल अंब के कैलाश नगर नकड़ोह में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। इससे महिला को चोटें आई हैं। घायल महिला को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सवित्री देवी निवासी गांव कैलाश नगर नकड़ोह तहसील अंब जिला ऊना ने पुलिस थाना अंब शिकायत दर्ज करवाई है कि वह खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान दिलबाग और उसके दोनों बेटों ने मिल उसके साथ मारपीट की। इससे उससे चोटें आई हैं। महिला को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।