फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यूंसर बीट के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोल (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तलमेहड़ा रामगढ़ धार रेंज ध्यूंसर बीट के जंगल में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे 4 कनाल का रकबा जल गया। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। वन विभाग तलमेहड़ा के बीओ अमरनाथ, फॉरेस्ट गार्ड जसवंत सिंह, किशोरी लाल, होमगार्ड पूर्ण सिंह, फायर वाचर गुलजारी लाल, राजेश कुमार ने सुबह 9 बजे के करीब लगी आग को गांव वासियों के सहयोग से 4 घंटे में काबू कर लिया।

अगर आग को काबू नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि प्रशासन के बार-बार निर्देशों के बावजूद कुछ लोग जंगल को आग लगाकर प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं। इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे लोग पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने के बारे में न सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग करें विभाग का सहयोग
वन विभाग जंगलों में आग को लेकर लोगों को समय-समय पर जागरूक कर रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ टीमें बनाकर आग पर काबू पाने का कई स्थानों पर सामूहिक प्रयास भी किया जा रहा है अत्यधिक गर्मी और लोगों की लापरवाही के कारण बन संपदा आग की भेंट चढ़ रही है। वन संपदा को बचाने के लिए वन विभाग की टीम के साथ लोगों को भी आगे आना होगा।
-संदीप सेठी, वन अधिकारी बंगाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें