फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में नौकरी के नाम पर महिला से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने के चक्कर में महिला को 15 हजार की नकदी और गहनों से हाथ धोना पड़ा। ऊपर से नौकरी भी नहीं मिली। पंजाब नेशनल बैंक की थानाकलां शाखा में चपरासी के पद पर ज्वाइंनिग करने आई महिला को स्थानीय पुलिस ने धर लिया।

हुआ यूं कि बुधवार दोपहर दो बजे ग्राम पंचायत थहड़ा की एक महिला पंजाब नेशनल बैंक थानाकलां में आई। उसने बैंक प्रबंधक को कथित ज्वाइंनिग पत्र दिखाया। शाखा में चपरासी के पद पर ज्वाइंनिग करने का आग्रह किया। ज्वाइंनिग पत्र देखकर बैंक प्रबंधक के होश उड़ गए। बैंक प्रबंधक और स्टाफ की गहन छानबीन के बाद ज्वाइंनिग पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद महिला को बंगाणा थाना भेज दिया गया। बैंक प्रबंधक ने मुख्य कार्यालय तक छानबीन की गई। बैंक की गहन छानबीन के बाद ज्वाइंनिग पत्र फर्जी पाया गया। महिला की पंचायत के प्रतिनिधियों को भी इस संबंध में बैंक में बुलाया गया। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने थाना बंगाणा को सूचित किया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला को भी जब इस संबंध में पता चला कि यह ज्वाइनिंग पत्र जाली है तो उसके होश फाख्ता हो गए। महिला का कहना है कि ऊना के एक व्यक्ति ने उससे नौकरी दिलवाने की एवज में 15 हजार रुपये नकद और सोने के गहने लिए हैं।
विज्ञापन


बंगाणा थाना प्रभारी कमल नैन का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक थानाकलां के प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस टीम ने मामले की जांच की। इसमें ज्वाइंनिग लेटर फर्जी पाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें