फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्योग लगाने को ऋण के नाम पर फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के एक उद्योगपति को दिल्ली की एक फर्म रॉयल एंबिट ने ऋण देने के नाम पर करीब 35 लाख का चूना लगाया है। इस फर्म पर गगरेट की एक फर्म सुमित इंटरप्राइजर के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त मामले में रॉयल एंबिट फर्म के चार लोगों को नामजद किया है। जानकारी के अनुसार सुमित इंटरप्राइजर के मालिक सुमित खन्ना ने रॉयल एंबिट फर्म को सात करोड़ का ऋण लेने के लिए 35 लाख रुपये बतौर कमीशन दिया था। सुमित खन्ना गगरेट औद्योगिक क्षेत्र के बीजापुर में एक उद्योग लगा रहा था। उक्त उद्योग के लिए 7 करोड़ का ऋण लेना था। सुमित खन्ना का गगरेट के होशियारपुर मार्ग पर एक उद्योग पहले से है और दूसरे उद्योग को वो अपने पार्टनर के साथ मिलकर लगाना चाहता था। इसके लिए रॉयल एंबिट फर्म को हायर किया गया। 35 लाख लेने के बावजूद उक्त फर्म ने उनके उद्योग के लिए ऋण उपलब्ध नहीं करवाया और न ही इस फर्म के पैसे लौटाए।
उधर, अंब के कार्यकारी डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि रॉयल एंबिट फर्म दिल्ली की है जिसके खिलाफ अदालत की ओर से गगरेट थाने को मामला दर्ज करने के आदेश मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अदालत के निर्देश पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें