फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस और बाइक में टक्कर, एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव कुठेड़ा जसवाला में मंगलवार को स्कूल बस और बाइक में टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद मोमिन पुत्र तासिल मोहम्मद निवासी थाना सुल्तानपुर, तहसील दलेट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

मोमिन किसी ठेकेदार के पास काम करता था। जानकारी के अनुसार गगरेट के कुठेड़ा जसवाला में लिंक मार्ग पर निजी स्कूल बस सुबह लगभग 7 बजे बच्चों को लेने जा रही थी। तभी बाइक बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि गगरेट के एक निजी स्कूल की बस और बाइक की टक्कर हुई है। इसमें बाइक चालक मोहम्मद मोमिन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें