फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बच्चियों को झील में फेंका, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। क्षेत्र के रायपुर मैदान में गोविंद सागर झील में मोटर बोट में सवार पंजाब के लुधियाना निवासी व्यक्ति ने अपनी ही दो बेटियों को झील में फेंक दिया। हालांकि गनीमत यह रही कि उसी मोटर बोट पर सवार एक स्थानीय युवक ने झील में कूदकर दोनों मासूम बच्चियों को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया।

शोर मचते ही मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने आरोपी पिता की खून धुनाई कर दी। पिता को पिटता देख मासूम बच्चियों ने पिता को लोगों से माफ करने की अपील करते हुए बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पंजाब के जगराओं के समीपवर्ती सदवां बीत गांव के चमकौर सिंह परिवार के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर माथा टेकने गया था। वापस परिवार लठियानी कस्बे से झील के रास्ते लौट रहा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटर बोट जब झील के करीब बीच में थी तो बोट में सवार पंजाब निवासी चमकौर सिंह ने अचानक पहले अपनी 12 साल की बेटी हरमन को झील में धक्का दे दिया। इसके साथ ही 5 साल की दूसरी बेटी को भी झील में धकेल दिया। इसी वोट में सवार स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने झील में कूदकर दोनों बेटियों को सुरक्षित बचा लिया। नाव में सवार अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद बच्चियां सहमी हुई हैं। मामले के बाद आरोपी की पत्नी और भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चमकौर सिंह मानसिक रूप से बीमार पड़ जाता है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बच्चियों को झील में फेंकने के आरोपी पिता के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें