फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की घटना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़-नूरपुर बेदी रोड पर निजी स्कूल के पास झाड़ियों में अचानक आग लगने से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एक दुकानदार का रुई समेत कुछ सामान जलकर रख हो गया।
दुकानदार की मशीनें एवं विद्युत बोर्ड की ओर से हाल ही में लगाया नया ट्रांसफार्मर और पहले से स्थापित पुराना ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की विद्युत विभाग के कर्मचारी को इसकी सूचना दी। विभाग के कर्मचारी निर्मल सिंह ने जान पर खेलकर ट्रांसफार्मर बंद किए। इससे संतोषगढ़ कस्बे में बड़ा हादसा होने से बच गया। आग लगने से डर के कारण सड़क के दोनों किनारे लोगों और राहगीरों का भारी हजूम एकत्रित हो गया। टाहलीवाल अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों अवतार सिंह, अमित सैनी, वीरेंद्र कुमार व निर्मल चंद ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें