फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-कार में जबरदस्त टक्कर, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के चुरुडू के नजदीक एचआरटीसी बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी डठवाड़ा जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार राजेंद्र कुमार सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी कार में अंब से ऊना की ओर जा रहा था। चुरुड़ू के पास पहुंचते ही सामने से आ रही चंडीगढ़ से बैजनाथ जा रही एचआरटीसी की बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद उसे फौरन उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज का कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें