फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताई ने छह वर्षीय बच्चे को बुरी तरह पीटा

विज्ञापन
wife beaten
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना के तहत गुरेट गांव में एक महिला ने छह साल के बच्चे की छड़ी से बुरी तरह पिटाई कर डाली। इससे बच्चे को अंदरूनी चोटें आई हैं। महिला रिश्ते में बच्चे की ताई लगती है। घटना रात साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने पड़ोसी महिला की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गुरेट में गांव रात के समय अंजू वाला पत्नी ज्ञान चंद रसोई में खाना बना रही थी। उसे पड़ोस से बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। जब महिला पड़ोसी के घर गई, तो देखा कि छह साल का बच्चे को उसकी ताई पतली छड़ी से बुरे तरह से पीट रही है। जब महिला ने ताई को पिटाई से रोका तो उसने धक्का-मुक्की के साथ गाली गलौज करने लग पड़ी। इस पर अंजूबाला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चिंतपूर्णी पुलिस ने छानबीन कर बच्चे को पीटने वाली महिला से पूछताछ की। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल भी करवाया है। इसमें बच्चे को अंदरूनी चोटें आई हैं। ताई की पिटाई से बच्चा सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि छह साल के बच्चे के मां-बाप काफी साधारण है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने अंजूबाला की शिकायत पर उसकी पड़ोसी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें