अंब(ऊना)। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब एंड सिंध बैंक अंब के मैनेजर की तरफ से की शिकायत में आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने रॉयल मोबाइल हट नाम से खोली दुकान के नाम पर बैंक से तीन लाख का लोन लिया था।
इसके लिए उसनें दुकान का सामान बैंक के पास गिरवी रखा था। परंतु बाद में आरोपी ने बैंक का पैसा भी नहीं लौटाया और बैंक की जानकारी एवं अनुमति के बिना सारा सामान बेच दिया। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।