अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। बीमारी से आजिज बुजुर्ग के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव बडैहर में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बीमारी से पीड़ित होने के चलते बुजुर्ग बेहद परेशान था। इसी से तंग आकर उसने जहर खा लिया। मृतक की पहचान निर्मल सिंह (60) निवासी बडैहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बडैहर निवासी निर्मल ने मंगलवार को अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर आए। मगर यहां उपचार के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग निर्मल किसी बीमारी से ग्रस्त था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जिला में जहरीला पदार्थ खाने के मामलों में वृद्धि हो रही है।