फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार पर किराया न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत धुसाड़ा की एक महिला ने दो लोगों पर तीन साल से दुकान का किराया न देने व झगड़ा कर जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कमला देवी निवासी धुसाड़ा ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी एक दुकान दो व्यक्तियों को किराए पर दी थी। वह कथित रूप से पिछले तीन साल से किराया नहीं दे रहे हैं। 17 मई को जब उसका पुत्र दुकान पर किराया लेने गया तो उन्होंने किराया देने से इंकार किया और धमकियां दीं। महिला के अनुसार उक्त लोगों ने उसके साथ झगड़े का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीएसपी अंब कार्यालय में शिकायत की गई है। उधर, अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें