फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्राला पलटा, 15 घायल

Tue, 19 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
मवा कोहलां के तहत तराली में मंगलवार दोपहर श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक ट्राला पलट गया। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक बुजुर्ग महिला को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मवा कोहलां में शादी समारोह के बाद मंगलवार को एक परिवार के लोग तराली सिद्ध में माथा टेकने जा रहे थे। दुर्गम और चढ़ाई वाले रास्ते पर पिकअप के आगे अचानक एक गाय आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक महिला भगवती देवी को नाजुक हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। जबकि शेष घायलों को दौलतपुर चौक में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

ये हुए घायल
घायलों में त्रिलोचन, जीवन कुमार, संतोष, विमला देवी, जगदीश, उमा राणा, नीरू भारती, सुखदेव सिंह, राकेश कुमार, रमन कुमार, आयुष, पूजा, जोगिंद्र सिंह, रसीलु राम शामिल हैं। सभी मवा कोहलां के निवासी हैं। उधर, पुलिस चौक प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें