फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के युवक से एक कारतूस व पिस्तौल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल/ऊना। रूपनगर पुलिस की सीआईए टीम ने हिमाचल की सीमा के साथ सटे अजौली मोड़ पर एक युवक से देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी युवक की पहचान लखविंद्र सिंह निवासी रसूलपुर थाना हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईए रूपनगर की टीम ने सोमवार रात अजौली के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। एक युवक पैदल जा रहा था। पुलिस ने शक होने पर उसकी तलाशी ली तो एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी युवक लखविंद्र सिंह निवासी रसूलपुर थाना हरोली का रहने वाला है। पुलिस ने हथियार को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिस्तौल यूपी से लेकर आया था। उधर, सीआईए स्टाफ के एएसआई रविंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक यूपी से पिस्तौल कहां से ली थी और उसका मकसद क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें