फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियाने की दुकान से एक पेटी देसी शराब बरामद

विज्ञापन
शराब - फोटो : SELF
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गगरेट के शिवबाड़ी के पास करियाने की दुकान में छापेमारी के दौरान अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के पुलिस कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवबाड़ी में करियाना की दुकान से छापेमारी के दौरान एक पेटी देसी शराब बरामद की है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दुकानदार सुरेश ठाकुर निवासी गांव अंबोटा जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें