फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-बाइक में टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
Bike Accident
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली (ऊना)। क्षेत्र के घालुवाल में टेंपो-बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजकुमार निवासी बालीवाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार रात राज कुमार बाइक पर ऊना से घर की ओर जा रहा था। घालूवाल के समीप सामने से आ रहे टेंपो के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान राज कुमार निवासी बालीवाल के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें