फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलकर युवती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। बणे दी हट्टी में घर में फंदा लगाकर 24 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान वंदना पुत्री ज्ञान चंद निवासी बणे दी हट्टी जिला ऊना के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

पुलिस थाना अंब के तहत बणे दी हट्टी निवासी वंदना कमरे में आराम कर रही थी। दोपहर के समय परिवार के सदस्यों को खाने के लिए रसोईघर में बुलाया और सभी आ गए। लेकिन वंदना कमरे से बाहर नहीं आई। कई बार बुलाने पर भी वह बाहर नहीं आई। इस पर ज्ञान चंद की पत्नी ने छोटी बेटी को बड़ी बेटी वंदना को लाने के लिए कहा। उसके द्वारा भी कई आवाजें और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब न आया। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो वंदना का शव पंखे से लटका था। बहन के शोर मचाते ही पूरा परिवार इकट्ठा हुआ और दरवाजा तोड़ कर वंदना के शव को नीचे उतारा तथा पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें