ऊना।
अब दोपहिया वाहन चालक के साथ पिछली सीट पर बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। नियमों की अनदेखी पर पुलिस मौके पर चालान काटेगी। जिला में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। इससे पहले जिले में बाइक चालक को ही हेलमेट अनिवार्य था। नए नियमों को सख्ती से लागू करवाने के बारे में ट्रैफिक पुलिस प्रभारियों के निर्देश दिए हैं।
सड़क हादसों में ज्यादातर मौतों का कारण सिर पर चोट लगना रहता है। हेलमेट पहनने से कहीं न कहीं दुपहिया वाहन पर सवारों की जान सुरक्षित रहेगी। शुरुआती तौर पर पुलिस ने बाइक या स्कूटर सवारों को चेतावनी देकर छोड़ रही है लेकिन दो-चार दिन में पुलिस इस पर सख्त कार्रवाई करेगी। ऊना में यह नई पहल है जिसमें पिछे बैठी सवारी के लिए भी हेलमेट अनिवार्य हो गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने कहा कि एसपी के निर्देशानुसार दोपहिया वाहन पर सफर करने वाले चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने कहा कि नियम उल्लंघन पर पुलिस चालान काटेगी।