फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालकवाह में घर में घुस कर परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल हरोली के पालकवाह में करीब एक दर्जन लोगों एक परिवार पर घर में घुस कर हमला किया गया। हमलावरों ने परिवार के लोगों पर जमकर लात-घूंसे और डंडे बरसाए। मारपीट में तीन महिलाओं समेत चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पालकवाह की पुष्पा देवी ने हरोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा भजन सिंह बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। घर के पास उसकी बाइक सवार से बहस हो गई। कुछ समय बाद बाइक चालक के साथ नरेंद्र निवासी गांव कांटे और अवतार सिंह के साथ करीब एक दर्जन लोग उनके घर में घुसे। उन्होंने उनके बेटे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब उन्होंने बेटे को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इससे भजन सिंह, पुष्पा देवी, रजनी वाला, ज्योति देवी को चोटें लगी हैं। घायलों को उपचार के लिए हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें