फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के बाहर भिड़े दो गुट

विज्ञापन
JAIL FIGHT
विज्ञापन

ऊना। राजकीय पीजी कॉलेज ऊना के बाहर दो गुटों में मारपीट हुई। इसमें एक युवक घायल हुआ है। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष नौ दो ग्यारह हो गए।

विज्ञापन

ऊना कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर कुछ युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में खूब लात-घुसे चले। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने हस्तक्षेप किया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख दोनों ही पक्ष वहां से फरार हो गए। मारपीट के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले को लेकर किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें