फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 बोतल अवैध शराब के साथ तीन धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस का शराब माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने चताड़ा और बहडाला में छापामारी कर अवैध शराब की कुल 67 बोतलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार रात को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने चाताड़ा चौक पर दुकान की तलाशी ली। दुकान से करीब सात बोतलें अवैध शराब बरामद कीं। आरोपी मंगल निवासी चाताड़ा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बहडाला में पुलिस ने नाके पर एक कार को रोककर चेक किया तो 36 बोलतें अंग्रेजी और 24 बोतलें अवैध देसी शराब की बरामद हुईं। आरोपी हरदीप सिंह बहडाला एवं सुमित निवासी भड़ोलियां कलां को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने रात्रि गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें