फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषैले कीट के काटने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली थाना के तहत गांव ललड़ी में विषैले जीव के काटने पर एक 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता पुत्री बख्शीश निवासी ललड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ललड़ी निवासी सुनीता रात को अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान उसे एक काले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। शरीर में जहरीला पदार्थ ज्यादा फैलने से सुनीता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका की मौत के बाद परिजन भड़क उठे। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में कोताही बरतने के आरोप जड़े हैं। परिजनों का आरोप है कि वे अपनी लड़की को उपचार के लिए समय पर अस्पताल ले आए थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली की वजह से उनकी लाडली दुनिया छोड़ गई। रात को जब पीड़िता सुनीता को लेकर आए थे तो चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई गई। परिजनों ने बुधवार सुबह उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी मुलाकात की। उद्योग मंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए।
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।
उधर, डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
इनसेट
डीसी ने दिए जांच के आदेश
एंबुलेंस सुविधा न मिलने पर भड़के सुनीता के परिजनों ने जब मामला उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ध्यान में लाया तो, उपायुक्त विकास लाबरू ने जांच के आदेश दिए और रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें