फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती बसाल गांव में अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान आशा रानी पत्नी वीर सिंह निवासी गांव अंदौरा जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आशा रानी बसाल में सड़क पर पैदल जा रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना स्थल पर एकत्रित हुए लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला ने उपचार के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस बारे में एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमाटर्म करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 279, 337 आईपीसी और धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें