फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसी महिला, गंभीर घायल

विज्ञापन
burn
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। लोअर बसाल में 28 वर्षीय महिला आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। महिला आग की चपेट में कैसे आई, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुमन निवासी लोअर बसाल सोमवार शाम घर में थी। पति काम से बाहर गए थे। इसी दौरान पड़ोसी ने घर से चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्होंने देखा कि महिला आग की चपेट में आ गई है। आग बुझाने के बाद पड़ोसियों ने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भर्ती करवाया। साथ ही पति को भी सूचना दी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस बारे में एसपी अमित शर्मा ने बताया कि महिला आग की चपेट में कैसे आई, अभी तक पता नहीं लग पाया है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। महिला के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें