फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की शाखा से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
उपमंडल अंब के कुठियाड़ी में शनिवार देर रात सड़क पर पेड़ से टूटकर गिरी शाखा से बाइक टकरा गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार विशाल अपने दोस्तों के साथ फुलां वाला मंदिर बने दी हट्टी से जागरण सुनने के दौरान रात के समय बाइक पर घर वापस लौट रहे थे।

इस दौरान विशाल की बाइक कुठियाड़ी के पास सड़क पर गिरी पेड़ की शाखा से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल शर्मा पुत्र मेहर चंद निवासी वेहड़ी तहसील अंब जिला ऊना के रूप हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे में विशाल के साथ बाइक पर सवार उसके दोनों दोस्तों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान सुनील कुमार पुत्र सुरेश कुमार व चमन लाल पुत्र ठंडू राम दोनों निवासी गांव वेहड़ी तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें