फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की वैन ट्रक में घुसी, पांच की मौत

Sun, 25 Mar 2018 10:41 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
हाईवे पर बरगढ़ के मुरका मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त वैन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संगम में स्नान के लिए इलाहाबाद जा रहे झांसी जिले के श्रद्धालुओं की वैन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरगढ़ थाने के मुरका मोड़ पर रविवार तड़के पांच बजे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे वैन सवार एक ही परिवार के तीन लोगों समेत पांच की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की वजह वैन चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र की नवमी पर संगम स्नान और फिर विंध्याचल दर्शन के लिए झांसी जिले के मऊरानीपुर थाने के गढ़वा निवासी रघुवीर अहिरवार (50) पुत्र ज्वाला प्रसाद अपने परिवारीजन व दोस्तों के साथ वैन बुक कर शनिवार की देर रात गांव से निकले थे। रविवार तड़के पांच बजे वैन बरगढ़ थाने के मुरका के पास सड़क पर खड़े गिट्टी लदे ट्रक में जा घुसी। हादसा होते ही वैन सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह देख ट्रक लेकर चालक भाग निकला। सूचना पर सीओ इश्तियाक खान और एसओ शशी प्रकाश मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। झांसी जिले के वैन चालक गुरसरांय थाने के नारायणपुरा निवासी संगम यादव (28) पुत्र धनराज, गुरसरांय थाने के मरघटा मोहल्ला  निवासी धर्मेंद्र अहिरवार (35) पुत्र तुलाराम,  पटकाना निवासी तुलाराम श्रीवास (60) पुत्र सूखे श्रीवास, मऊरानीपुर थाने के गढ़वा निवासी प्रभा देवी (45) पत्नी रघुवीर अहिरवार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं शंकरगढ़ अस्पताल ले जाते समय प्रभा देवी की बहू प्रियंका अहिरवार (20) पत्नी अंकुर की भी मौत हो गई। इसके अलावा मऊरानीपुर थाने के गढ़वा निवासी रघुवीर अहिरवार, उनके पुत्र अंकुर अहिरवार, पुत्री रानी देवी व पूनम पत्नी हरी नारायण को गंभीर हालत में शंकरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि वैन में नौ लोग थे। आशंका है कि वैन चालक को झपकी आने और तड़के कुछ अंधेेरा होने से वैन बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। ट्रक  पूरी तरह सड़क किनारे न खड़ा होने से भी हादसा होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें