फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगोह खास से आठवीं कक्षा का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)।
क्षेत्र के डंगोह खास गांव से एक 14 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया लेकिन उसका अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डंगोह खास में पिछले 15 साल से मेहनत मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे बुधेश्वर साहनी निवासी दरभंगा बिहार ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा सुंदर साहनी डंगोह खास की खड्ड में 25 फरवरी को झुग्गी झोपड़ियों के समीप खेल रहा था और अचानक लापता हो गया। उसे सब जगह ढूंढने पर जब कोई सुराग न लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस चौकी डंगोह में 25 फरवरी को करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक सप्ताह बीत जाने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बालक सुंदर साहनी मिडल स्कूल डंगोह दौडुआं का आठवीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने बताया कि जिस समय सुंदर साहनी लापता हुआ, उसने काला जैकेट पहना था और वह नंगे पांव था। उन्होंने गुहार लगाई है कि किसी को उनके बच्चे का पता चले तो पुलिस चौकी दौलतपुर चौक में सूचना दें। चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने 14 साल के सुंदर साहनी के लापता होने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें