फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनोली सीसे स्कूल से नौ एलईडी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़(ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सनोली में एक सरकारी स्कूल से शातिर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। स्कूल से सामान चोरी करने के बाद शातिर कमरे के ताले बदल कर अपने ताले लगा गए हैं। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सीसे स्कूल सनोली में शातिर कंप्यूटर पार्ट चोरी कर ले गए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य भीम सिंह ने बताया कि शातिर स्कूल में रखे नौ एलईडी, बैटरी दो, एक प्रिंटर, दो सीपीयू, छह माउस और पांच की बोर्ड चोरी कर ले गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि शातिर स्कूल से सामान चोरी करने के बाद कमरे का ताला बदल कर अपना ताला लगा गए ताकि किसी को स्कूल से सामान चोरी होने का पता न चल सके। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस नहीं सुलझा पाई वारदातें
जिला में पिछले दिनों चोरी की आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें सामने आई हैं। इनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पिछले दिनों बंगाणा, थानाकलां, बुढवार, धमांदरी, गगरेट, दौलतपुर और अंब में लाखों की चोरी की वारदातें हुई हैं जिन्हें अभी तक पुलिस सुलझा नहीं सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें